हमारे राष्ट्रीय प्रतीक – पाठ-6

स्वतंत्र देश की पहचान कराने वाले चिन्ह राष्ट्रीय प्रतीक कहलाते हैं। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक ये हैं-

राष्ट्रीय ध्वज

भारतीय ध्वज में तीन रंग हैं। केसरिया रंग त्याग और वीरता का प्रतीक है। सफेद रंग शांति और पवित्रता की निशानी है। हरा रंग समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। बीच में नीले रंग का अशोक चक्र हैं। इसमें चौबीस तीलियां हैं। तिरंगा ध्वज देश की आन और शान का प्रतीक है।

राष्ट्रीय चिह्न

हमारा राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ से लिया गया है। यह चार मुखों वाला सींह है। बीच में धर्मचक्र है। चक्र की एक ओर सांड और दूसरी ओर घोड़े का चित्र है। नीचे हिंदी में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ है।

राष्ट्रीय गान

भारत का राष्ट्रगान जना गण मना है। कविन्द्र रविन्द्रनाथ टैगोर ने यह गीत लिखा है। राष्ट्रगान राष्ट्रीय समारोह राष्ट्रीय पर्व तथा विद्यालयों में गाया जाता है। इसको गाने में 52 सेकंड का समय लगता है। राष्ट्रगान की धुन सुनते ही खड़े होकर सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।

राष्ट्रीय प्राणी

बाघ हमारे देश का राष्ट्रीय प्राणी है। बाघ सुंदरता और शक्ति का प्रतीक है। इसके शरीर पर धारियां होती हैं। यह पशु जंगलों में तथा राष्ट्रीय अभयारण्यों में पाया जाता है।

राष्ट्रीय पक्षी

हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। इसके पंख रंग-बिरंगे होते है। गर्दन नीली तथा लंबी होती है। इसका नृत्य बड़ा ही मनमोहक होता है। मोर प्रायः वर्षा ऋतु में नाचता है।

राष्ट्रीय पुष्प

कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है। यह सत्य और पवित्रता का प्रतीक है। कमल तालाबों और झीलों के कीचड़ में खिलता है। इसकी जडें पानी के नीचे होती हैं। पत्ते और पुष्प ऊपर होते हैं।

यह सभी चिह्न देश की स्वतंत्रता, एकता और गौरव को प्रदर्शित करते हैं। इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

शब्दार्थ

स्वतंत्र – आजाद, ಸ್ವತಂತ್ರ್ಯ
प्रतीक – चिह्न, ಸಂಕೇತ, ಚಿಹ್ನೆ
ध्वज – झंडा, ಬಾವುಟ
समृद्धि – संपन्नता, ಸಂಪನ್ನತೆ
तीलिया – काड़ियाँ (लकीरें), ರೇಖೆಗಳು, ಗೆರೆಗಳು
आन – सम्मान, ಸಮ್ಮಾನ, ಗೌರವ
शान – वैभव, ವೈಭವ
स्तंभ – खंभा, ಸ್ಥಂಭ
साँड – बैल, ಎತ್ತು, ಗೂಳಿ
सत्यमेव जयते – सत्य की जीत होती है।, ಸತ್ಯ ಯಾವಾಗಲೂ ಜಯಶಾಲಿಯಾಗುತ್ತದೆ.
पर्व – त्यौहार, ಹಬ್ಬ
धुन – ध्वनि, ಧ್ವನಿ
धारियाँ – लकीरें (रेखाएँ), ಪಟ್ಟಿಗಳು
उद्‍यान – बगीचा, ಹೂದೋಟ, ಉದ್ಯಾನವನ
नृत्य – नाच, ನೃತ್ಯ
मनमोहक – आकर्षक, ಆಕರ್ಷಕ
प्रायः – अधिकतर, ಹೆಚ್ಚಾಗಿ
ऋतु – मौसम, ಋತುಮಾನ
पुष्प – फूल, ಹೂ

स्वतंत्र – आजाद, ಸ್ವತಂತ್ರ್ಯ
प्रतीक – चिह्न, ಸಂಕೇತ, ಚಿಹ್ನೆ
ध्वज – झंडा, ಬಾವುಟ
तीलिया – काड़ियाँ (लकीरें), ರೇಖೆಗಳು, ಗೆರೆಗಳು
स्तंभ – खंभा, ಸ್ಥಂಭ
साँड – बैल, ಎತ್ತು, ಗೂಳಿ
सत्यमेव जयते – सत्य की जीत होती है।, ಸತ್ಯ ಯಾವಾಗಲೂ ಜಯಶಾಲಿಯಾಗುತ್ತದೆ.
पर्व – त्यौहार, ಹಬ್ಬ
धारियाँ – लकीरें (रेखाएँ), ಪಟ್ಟಿಗಳು
उद्‍यान – बगीचा, ಹೂದೋಟ, ಉದ್ಯಾನವನ
नृत्य – नाच, ನೃತ್ಯ
प्रायः – अधिकतर, ಹೆಚ್ಚಾಗಿ
पुष्प – फूल, ಹೂ

ಸಂವೇದ ವಿಡಿಯೋ ಪಾಠಗಳು

Samveda – 7th – Hindi – Hamaare Rashtriya Prateek

ಪೂರಕ ವಿಡಿಯೋಗಳು

हमारे राष्ट्रीय प्रतीक । hamare rashtriya prateek | lesson 6| 7th Hindi

ಹೆಚ್ಚಿನ ಜ್ಞಾನಕ್ಕಾಗಿ ವಿಡಿಯೋಗಳು

Learn National Symbols of India in Hindi | Children Animation Video in Hindi | Kids Animation

ಪ್ರಶ್ನೋತ್ತರಗಳು ಹಾಗೂ ಭಾಷಾ ಚಟುವಟಿಕೆಗಳು

ಈ ಪಾಠದ ಪ್ರಶ್ನೋತ್ತರಗಳಿಗಾಗಿ ಮೇಲಿನ ಲಿಂಕ್ ಮೇಲೆ ಕ್ಲಿಕ್ ಮಾಡಿ.
हमारे राष्ट्रीय प्रतीक । Question and answer | hamare rashtriya prateek | lesson 6| 7th Hindi QnA

पाठ से आगे

राष्ट्रगान 52 सेकंड में शुद्ध उच्चारण के साथ गाने का अभ्यास करो ।

https://youtu.be/HtMF973tXIY

Jana Gana Mana (HD) – National Anthem With Lyrics – Best Patriotic Song

राष्ट्र ध्वज फहराने के संबंध में विशेष जानाकारी प्राप्त करो ।

Rules For The National Flag Hoisting | National flag of India [ Hindi ] 🇮🇳 TechPix
Indian flag binding and hosting Learn- How to tie a flag knot. indian flag hosting