दिल्ली – पाठ -9

भारत के राजधानी दिल्ली के विभिन्न स्थानों का परिचय कराना इस पाठ का उद्देश्य है।

भारत हमारा देश है। दिल्ली इसकी राजधानी है। इस विशाल नगर में हम पुरानी और नई सभ्यताओं की झलक पा सकते हैं।

दिल्ली का लाल किला बहुत प्रसिद्ध है। इसके दीवाने – आम और दीवाने – खास देखने लायक हैं। दीवाने – आम में साठ सुंदर खंभे हैं, जो लाल पत्थर से बने हैं। दीवाने – खास संगमरमर से बना है। इसकी भीतरी दीवारों की नक्काशी बहुत बढ़िया है।

लाल किला – दीवाने – खास
लाल किला – दीवाने – खास
लाल किला – दीवाने – आम
लाल किला – दीवाने – आम
जामा मस्जिद
जामा मस्जिद

लाल किले के पास ही जामा मस्जिद है। यह बहुत बड़ी मस्जिद है। यहाँ मुगल बादशाहों की शान शौकत की यादगार है।

दिल्ली से थोड़ी दूर पर कुतुबमीनार है। आसमान से बातें करने वाली यह मीनार बहुत सुंदर है। यह दो सौ अडतीस फुट ऊँची है।

संसद भवन

नई दिल्ली की शोभा अनोखी है। भारत सरकार का सचिवालय यहीं पर है। संसद भवन बड़ा रमणीय है। यह गोलाकार सदन संसार में निराला ह। लोक-सभा, राज्य-सभा के अधिवेशन इसी सदन में होते हैं।

राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। राष्ट्रपति देश विदेशों के अपने अतिथियों का आदर-सत्कार यहीं पर करते हैं। राष्ट्रपति का कार्यालय भी इसी भवन में ह। इस भवन के एक और भाग में वस्तु संग्रहालय भी है। उसमें कई अमूल्य प्राचीन वस्तुओं का संग्रह है।

दिल्ली में इसके अलावा राजघाट, शांतिवन, जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, बिर्ला भवन, लक्ष्मी नारायण का मंदिर आदि दर्शनीय स्थान हैं।

राजघाट
शांतिवन
जंतर-मंतर
कनॉट प्लेस
बिर्ला भवन
लक्ष्मी नारायण

शब्दार्थ

झलक – झांकी, ನೋಟ
दीवाने-आम – आम दरबार (आम आदमी के राजा से भेंट करने की जगह), ಪ್ರಜೆಗಳು ರಾಜನನ್ನು ಭೇಟಿ ಮಾಡುವ ಆಸ್ಥಾನ
दीवाने-खास – खास दरबार, ವಿಶೇಷ ಅತಿಥಿಗಳು ರಾಜನನ್ನು ಭೇಟಿ ಮಾಡುವ ಆಸ್ಥಾನ
नक्काशी – चित्रकारी, ಚಿತ್ರಕಲೆ
शान शौकत – वैभव, ವೈಭವ
यादगार – स्मारक, ಸ್ಮಾರಕ
अनोखी – अद्भुत, ಅದ್ಭುತ
निराला – सुंदर, अद्भुत, ಸುಂದರ, ಅದ್ಭುತ
अधिवेशन – सम्मेलन, ಸಮ್ಮೇಳನ

ಸಂವೇದ ವಿಡಿಯೋ ಪಾಠಗಳು

Samveda – 7th – Hindi – Delhi 

ಪೂರಕ ವಿಡಿಯೋಗಳು

Dilli Seventh Standard Ninth Lesson With Notes | Namma Hindi Class 7th Class | दिल्ली पाठ का विवरण

ಪ್ರಶ್ನೋತ್ತರಗಳು

ಈ ಪಾಠದ ಪ್ರಶ್ನೋತ್ತರಗಳಿಗಾಗಿ ಮೇಲಿನ ಲಿಂಕ್ ಮೇಲೆ ಕ್ಲಿಕ್ ಮಾಡಿ.